Post

MLA Rajesh Nagar ने नीमका गौशाला के सहायतार्थ 3.71 लाख का चैक सौंपा 

Pnn Faridabad: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर (MLA Rajesh Nagar) ने नीमका गौशाला को सहायतार्थ 3.71 लाख रुपए का चैक सौंपा। उन्होंने संचालन समिति को किसी प्रकार की कमी ना आने देने की बात कही।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज के समय में गौशालाओं का संचालन बहुत बड़ी बात है। जो लोग गउओं की सेवा कर रहे हैं, उन्हें परमात्मा विशेष कृपा से नवाजते हैं। उन्होंने कहा कि नीमका गौशाला में सैकड़ों गौओं की सेवा हो रही है और वह विशेष साफ-सफाई के वातावरण में रह रही हैं। यहां पर गोवंशों की सेवा स्वयंसेवकों द्वारा की जाती है जिसकी सभी प्रशंसा करते हैं।

नागर ने 3.71 लाख रुपए का चैक सौंप कर गौशाला समिति के सदस्यों से भविष्य में भी हर प्रकार का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौ को भारतीय संस्कृति में विशेष माना गया है। गाय में सभी देवी देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए जो गौओं की सेवा करता है वह सभी देवताओं की सेवा का पुण्य अर्जित करता है।

उन्होंने कहा कि गाय में विष को भी अमृत करने की शक्ति होती है। ऐसा अनेक खोजों में पता चला है कि गौ  विषाक्त भोजन करने के बाद भी शुद्ध और सुपाच्य दूध देती है। भगवान ने गौ माता को इस धरती का पालन पोषण करने के लिए बनाया है। यह देवता के रूप में ही मानी जाती हैं। इससे पहले गौशाला संचालन समिति के सदस्यों ने विधायक राजेश नागर के निवास पर पहुंच धन्यवाद किया और गौशाला को उनसे मिल रहे सहयोग के लिए भी आभार जताया।

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique