Post

कल से यहां पुनः खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, DC ने दिया आदेश

PNN/ Faridabad: जिला गुरुग्राम में पॉल्युशन लॉकडाउन से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। शहर की आबोहवा से पॉल्युशन का स्तर कम होते ही सभी कार्य पटरी पर लौटने लगा है। इसे देखते हुए जिला उपायुक्त ने शहर के स्कूल-कॉलेज (Schools reopened) को शुक्रवार से पहले की तरह खोलने के आदेश जारी किए हैं।
जिला उपायुक्त डॉ यश गर्ग द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि शहर का पॉल्युशन कम हो गया है। ऐसे में जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों समेत सभी शिक्षण संस्थानों को पहले की तरह शुक्रवार से खोला जाएगा। इस दौरान सभी संस्थानों को COVID-19 की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। इस बाबत आदेश जिला शिक्षा अधिकारी समेत खंड शिक्षा अधिकारी को भी भेज दिए गए हैं।
बता दें कि जिले में पॉल्युशन का स्तर 500 AQI से भी अधिक हो गया था। इस कारण शहरवासियों का सांस लेना भी दूभर हो गया था। दिल्ली NCR में बड़े पॉल्युशन स्तर को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने लॉकडाउन लगाते हुए सभी निर्माण कार्यो पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेज बंद करने के साथ ही ऑफिस में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को घर से कार्य करने की सलाह दी थी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार 5 लाख विद्यार्थियों को बांटेगी टैबलेट, इन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Sharing Is Caring
Shafi-Author

Shafi Shiddique